रामपुर। रामपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम का गठन कर दिया है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0595-2350298 और व्हाट्सएप नंबर 9068309528 पर कोई भी आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही सीविजिल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ब्यूरो