फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों के लिए बना कंट्रोल रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थितियों को लेकर जनपद में आपदा कंट्रोल रुम बनाया गया है। जिसके नंबर जारी किए गए है। ऐसे व्यक्ति या विद्यार्थी जो वर्तमान में यूक्रेन में मौजूद हैं, तो उनके परिजन कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कार्यालय, एनआईसी स्थित कन्ट्रोल रूम और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कार्यालय से संपर्क कर जानकारी दे सकेगे। जिससे विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उन्हें संभावित मदद पहुंचाने के साथ-साथ स्वदेश लौटने की कार्यवाही की जा सके। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और प्रभारी अधिकारी आपदा डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि यूक्रेन में मौजूद जनपद के विद्यार्थियों और व्यक्तियों के बारे में उनके परिजन आपदा कार्यालय में मोबाइल नंबर 9871316731 के साथ साथ कलेक्ट्रेट परिसर में एनआईसी स्थित कंट्रोल रूम नंबर 9068309528 एवं 9068302632 पर भी सूचित कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें