रामपुर। शाहबाद के खरसौल में एक अप्रैल तक 33/11 केवी के बिजली का निर्माण होना था, जिसका सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया था। 4.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिजलीघर का निर्माण पूरा होने की मियाद एक अप्रैल 2022 थी, लेकिन अब यह तिथि भी निकल चुकी है, जबकि मौके पर सिर्फ 65 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। यहां तक कि 33 केवी की लाइन तक पूरी नहीं बन सकी है और न ही बिल्डिंग का काम पूरा हो सका है। 16 किलोमीटर लाइन में सिर्फ 12 किलोमीटर ही लाइन बन सकी है, जबकि भवन तो बन गया है, लेकिन फिनिशिंग का काम नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए अभी और इंतजार करना पड़ रहा है। विभागीय अफसरों का कहना है कि 15 जून तक बिजलीघर के निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।