फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी और सीडीओ ने निर्माण कार्य परियोजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ व सीडीओ गजल भारद्वाज ने कहा कि ऐसी निर्माण परियोजनाएं जिनमें स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष पूरी धनराशि उपलब्ध न होने के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ है, उनके संबंध में संबंधित अधिकारी अपने विभाग से पत्राचार करके धनराशि अवमुक्त कराएं और तय समय सीमा में परियोजना के कार्य को पूर्ण कराएं। मुख्यमंत्री की घोषणा वाले कार्यक्रमों के तहत निर्माणाधीन इकाईयों में समयबद्धता का विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नरेन्द्र बल्लभ भारद्वाज, अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश शर्मा सहित विभिन्न निर्माण इकाइयों के अधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें