फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरा करें पुलों का निर्माण कार्य : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सदर क्षेत्र के ग्राम भैयानगला में कोसी नदी पर व शाहबाद क्षेत्र के गांव मदारपुर में रामगंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का बृहस्पतिवार को डीएम जोगिंदर सिंह ने निरीक्षण किया। कोसी नदी के पुल का 24 करोड़ रुपये व रामगंगा के पुल का 45 करोड़ रुपये से निर्माण हो रहा है। उन्होंने दोनों पुलों का निर्माण कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए।डीएम ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत से प्रगति और कार्य पूर्ण होने की जानकारी ली। भैयानगला क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य भी प्रारंभ करा दिया जाए। किसी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत एसडीएम सदर को सूचित करें। भैयानगला का पुल व एप्रोच मार्ग जनवरी 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रामगंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इस पुल का निर्माण कार्य मई 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं मदारपुर में कोसी और रामगंगा के मिलन-बिंदु पर जलस्तर बढ़ने के दौरान कटाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर मोनिका सिंह और एसडीएम शाहबाद सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें