रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा तीन अक्ूतूबर को होगी। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक हरिनाथ यादव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ बजे से पूर्वाहन 11:15 बजे तक होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर को दो बजे से शाम को 5:15 बजे तक होगी। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा।