रामपुर। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार को मंडी समिति में ईवीएम की कमीशनिंग शुरू हुई। इस काम का चुनाव प्रेक्षक धनराजू एस और जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने अफसरों को सावधानी के साथ यह काम निपटाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान चुनाव प्रेक्षक ने विधानसभावार सभी एसडीएम को कमीशनिंग के लिए सभी व्यवस्थाओं को सख्ती से प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की मोबाइल चेकिंग और आईडी कार्ड की चेकिंग व्यवस्था भी देखी और कहा कि कमीशनिंग के दौरान कोई भी अधिकारी और कर्मचारी परिसर में मोबाइल फोन के साथ किसी भी दशा में प्रवेश नहीं करेगा। बता दें कि, चुनाव के लिए ईवीएम को तैयार करने की प्रक्रिया को कमीशनिंग कहा जाता है।