फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएंडडीएस के दो करोड़ के घोटाले में आईजी ने तलब की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के दो करोड़ के घोटाले में आईजी रमित शर्मा ने रामपुर पुलिस से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट तलब की है। सीएंडडीसीएस दो अफसरों समेत एकाउंटेंट और कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा कराया गया था। मुकदमा सीएंडडीईएस के परियोजना प्रबंधक एनके तिवारी ने कराया था। यह मुकदमा 2018 में दर्ज हुआ था, लेकिन अब पुलिस का कहना है कि उसको पता ही नहीं है इस मुकदमे में क्या कार्रवाई हुई। सूत्रों की माने तो कुछ सफेदपोश इस मामले को रफादफा करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस मामले के एक आरोपी ने भाजपा के एक नेता अपनी नजदीकियां बढ़ा ली हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद आईजी रमित शर्मा ने रामपुर पुलिस से एक सप्ताह के अंदर इस मुकदमे की आख्या तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें