रामपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर में भाजपा की नींव तैयार कर गए। उन्होंने विकास कार्यों के साथ चुनाव में मतदाताओं की ताकत का एहसास दिलाते हुए कहा कि आपके वोट की ताकत की वजह से ही वे लोग आज राम मंदिर बनवाने की बात कह रहे हैं, जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं थीं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के साथ ही कानून व्यवस्था का भी जिक्र किया। इसके साथ ही मिलक, स्वार-टांडा, रामपुर, बिलासपुर व चमरौआ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।