फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चमरौआ में क्लीनिक किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को एक क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

जिले में डिप्टी सीएमओ डॉ.दशरथ सिंह के निर्देश पर एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिले में चल रहे झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. दशरथ सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग पर गए थे। उनकी टीम ने चमरौआ के एक क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान उसका संचालक टीम को देख मौके से फरार हो गया। जिस पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ.दशरथ सिंह ने बताया कि झोलाछाप चिकित्सकों और अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। लगातार इस अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें