रामपुर। बिलासपुर कोतवाली पुलिस ने करीब तीन माह पूर्व अपने घर से अचानक गायब हुए चतुर्थ श्रेणी रेलवे कर्मी पूरन सिंह रावत को पंजाब निवासी उसके दोस्त के घर से पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि पूरन सिंह पर कई लोगों के करीब आठ लाख रुपये बकाया। इसके चलते ही वह घर छोड़कर भाग गया था७ उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिबडिबा की रुद्रपुर रेलवे कॉलोनी निवासी रोहित रावत ने 12 फरवरी 2024 को अपने पिता पूरन सिंह के गायब होने की गुमशुदगी की दर्ज कराई थी। जिसकी जांच रुद्र-बिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार कर रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पूरन सिंह के फोन की लोकेशन ट्रेस की गई तो पता चला कि वह सबसे पहले हरिद्वार गए। इसके बाद वह अपने भाई के घर नोएडा जाकर रहने लगे।
इसके बाद वह पंजाब के जिला अमृतसर के थाना हाकिम गेट की रेलवे कॉलोनी बी ब्लॉक निवासी एक रेलवे कर्मी दोस्त के घर पर रह रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें पंजाब से बरामद कर लिया और पुलिस रविवार की शाम कोतवाली ले आई। पुलिस ने सूचना देकर पूरन सिंह के पुत्र रोहित रावत, पत्नी शीला रावत आदि को थाने बुला लिया और उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया।