फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सिटी मजिस्ट्रेट ने टांडा नगर पालिका पहुंचकर की अभिलेखों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बृहस्पतिवार को रामपुर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम द्वारा विधायक शफीक अहमद अंसारी की शिकायत पर नगर पालिका तथा और नगर पंचायत दढ़ियाल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने वर्ष 2022-23 तथा वर्ष 2023-24 में नगर पालिका द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों और खरीद फरोख्त के बारे में जानकारी की और उससे संबंधित दस्तावेज देखे और उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

स्वार टांडा के विधायक शफीक अंसारी ने नगर पालिका टांडा और स्वार तथा तीनों नगर पंचायत दढ़ियाल, मासवासी तथा नरपतनगर में कराए गए विकास कार्यों और खरीद फरोख्त संबंधित दस्तावेज मांगे थे। जबकि किस मद में कितना खर्च हुआ, इसकी जानकारी मांगी थी। लेकिन नगर पंचायत और पालिका ने यह जानकारी नहीं दी। जिसके बाद विधायक ने शिकायत कमिश्नर आंजनेय कुमार से की थी।
कमिश्नर द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट रामपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर जांच दो दिन में खत्म कर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में सुबह करीब ग्यारह बजे टीम नगर पालिका टांडा पहुंची और वहां पर सभी दस्तावेजों का निरीक्षण किया। जिसके बाद टीम करीब दो बजे दढ़ियाल पहुंची और वहां पर भी दस्तावेजों का निरीक्षण कर संबंधित दस्तावेजों की कॉपी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

-
अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कराने के लिए मदों में खर्च का ब्योरा मांगा था, लेकिन किसी नगर पंचायत और पालिका ने इसका ब्यौरा नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार से इसकी शिकायत की थी। मामले में जांच के लिए टीम गठित हुई है, जो जांच कर रही है। हालांकि मैं लखनऊ में हूं, मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। - शफीक अंसारी, विधायक स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें