फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ थाने के सामने नैनी एक्सप्रेस में महिला यात्री से चेन स्नेचिंग के आरोप में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नैनी एक्सप्रेस में रामपुर स्टेशन पर खिड़की से हाथ डालकर एक महिला यात्री की चेन छीनने के आरोप में ज्वालानगर निवासी बब्लू पाशा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह काठगोदाम से देहरादून जा रही नैनी एक्सप्रेस में हल्द्वानी निवासी किरन बिष्ट हल्द्वानी से नजीबाबाद तक सफर कर रही थीं। वह कोच नंबर डी-छह में सीट नंबर एक पर बैठी थीं। सुबह जैसे ही ट्रेन रामपुर स्टेशन से निकली इस दौरान आरपीएफ थाने के सामने एक युवक ने खिड़की में हाथ डालकर उनके गले में पड़ी चेन खींच ली थी। इसके बाद मामले की सूचना ट्रेन में चल रहे जीआरपी कर्मियों को दी गई। सूचना पर जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक वह फरार हो चुका था। सोमवार को जीआरपी ने इस मामले में किरन बिष्ट की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जीआरपी थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि आरपीएफ थाने के पास एक महिला की चेन छिनी थी। जिसको 72 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें