फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुख्यमंत्री योगी और धामी आज आएंगे बिलासपुर

Wed, 31 Jan 2024 03:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के पुत्र गुरकीरत सिंह औलख के वैवाहिक समारोह में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। इनके अलावा 11 से अधिक मंत्रियों के भी आने की संभावना है। मंगलवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने प्रस्तावित हेलीपैड स्थल, वाहनों के पार्किंग स्थल तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अपने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। नगर में रामपुर रोड स्थित राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के आवास के सामने विशाल पंडाल में बुधवार को वैवाहिक प्रीतिभोज है। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के अनुसार प्रीतिभोज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद मेनका गांधी, विधायक अनिल राजभर, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, मंत्री गिरीश चंद्र यादव, अल्पसंख्यक राज्यमंत्री दानिश अंसारी, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, श्रम मंत्री मन्नू कोरी, संजीव कुमार, सूर्य प्रताप शाही आदि शामिल होंगे। मंत्रियों के आने को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेजी से शुरू कर दीं हैं। मंगलवार को पूरे दिन एसपी राजेश द्विवेदी, एएसपी अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, सीओ रवि खोखर, सीओ संगम कुमार आदि अपने मातहतों के साथ प्रस्तावित हेलीपैड स्थल, वाहनों के पार्किंग स्थल,वीवीआईपी और वीआईपी लोगों के उठने बैठने आदि स्थलों का निरीक्षण करते रहे और सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें