फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मुख्य अभियंता ने एमआरएफ सेंटर में बिजली कनेक्शन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार को मुरादाबाद क्षेत्र के बिजली विभाग के मुख्य अभियंता आरके बंसल ने हजरतपुर स्थित एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एमआरएफ सेंटर का हाल देखा। इसके साथ बिजली के कनेक्शन को भी चेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सेंटर पर 25 किलोवाट क्षमता का कनेक्शन किया जा चुका है। सप्लाई पूरा तरह से चालू है, लेकिन अभी पालिका ने सेंटर को शुरू नहीं किया है। इसके शुरू होने के बाद सूखे कचरे के निस्तारण कार्य होगा।
विज्ञापन

करीब चार बजे मुरादाबाद क्षेत्र के इंजीनियर आरके बंसल, अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार आर्या और एक्सईएन इमरान खान एमआरएफ सेंटर पहुंचे। बताया कि सेंटर में सूखा कचरा का निस्तारण किया जाना है जो कि नगर पालिका को शुरू कराना है। बताया कि एमआरएफ सेंटर में 11 दिसंबर को ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। मीटर की एमआरआई चेक की गई तो पाया कि यहां पर सप्लाई सुचारू है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग अपने कार्य के प्रति पूरी तरह से सचेत है। कहा कि सप्लाई चालू हाेने के बाद अभी तक सेंटर की शुरूआत नहीं हुई है। अभी कचरे का निस्तारण कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से लगाए गए कनेक्शन का अपडेट लेते रहने और शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें