फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan: आजम खां-अब्दुल्ला आजम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, जौहर विवि में सफाई मशीन मिलने पर दर्ज हुई थी एफआईआर

Thu, 17 Nov 2022 11:07 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

आरोप है कि नगरपालिका के लिए खरीदी गई सफाई मशीन से जौहर यूनिवर्सिटी में सफाई की जाती थी। प्रदेश में जब नई सरकार आ गई तो मशीन को खुदबुर्द करने के उद्देश्य से उसको गड्ढे में दबा दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जौहर यूनिवर्सिटी में गड्ढे में दबी मिली नगर पालिका की सफाई मशीन के मामले में पुलिस ने आजम खां और उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम सहित पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना की पुलिस ने बाकर अली की तहरीर के आधार पर सितंबर माह में सपा नेता आजम खां, सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां, अनवार हुसैन, सालिम और तालिब सहित सात लोगों के खिलाफ आईपीसी धारा 409, 120-बी और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा दो और तीन के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।

आरोप है कि नगरपालिका के लिए खरीदी गई सफाई मशीन से जौहर यूनिवर्सिटी में सफाई की जाती थी। प्रदेश में जब नई सरकार आ गई तो मशीन को खुदबुर्द करने के उद्देश्य से उसको गड्ढे में दबा दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम सहित पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां सहित विवेचना के दौरान प्रकाश में आरोपियों की भूमिका के बारे में जांच अभी जारी है। इन आरोपियों की चार्जशीट अलग से दाखिल की जाएगी।

एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि पालिका की मशीन जौहर यूनिवर्सिटी में दर्ज मुकदमे के मामले में पुलिस ने आजम खां और अब्दुल्ला आजम सहित पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें