फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बदला मौसम का मिजाज, कभी धूप तो कभी बादल और बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गुरुवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। कभी तेज धूप निकली तो कभी आसमान में बादल छाए रहे और बारिश भी हुई।
विज्ञापन

बुधवार के बाद गुरुवार को भी बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों ने राहत राहत महसूस की है। गुरुवार की सुबह मौसम साफ था, इसके बाद आसमान में बादल घिर आए और दोपहर में करीब 1:30 बजे झमाझम बारिश होने लगी। करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश होने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से कुछ राहत महसूस की। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें