रामपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस, मालगोदाम, स्टार चौराहा पर सीट बेल्ट, हेलमेट, मोबाइल का प्रयोग, मॉडिफाई सैलेंसर लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर चेकिंग की गई। इस दौरान 60 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद