फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह में किया जागरुक, काटे 38 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शासन के निर्देश पर जिले में 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी में गुरुवार को यात्रीकर अधिकारी अनीता वर्मा और यातायात प्रभारी सुमित कुमार ने गाँधी समाधि चौराहा पर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालो को रोककर उनको समझाया गया। इस दौरान सभी वाहनों पर स्टीकर भी चिपकाएं गए। हमेशा दुपहिया वाहन पर हेल्मेट और चार पहिया वाहन को चलाने के दौरान सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनने की चेतावनी भी दी गई। उन्हें बताया गया कि दो पहिया वाहन चलाने वालो को अपने पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने के लिए कहें। इसके बाद चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्ग पर बिना हेलमेट 24, बिना सीट बेल्ट दस एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें