फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थलीय निरीक्षण न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों के तहत निर्माणाधीन परियोजनाओं के स्थलीय निरीक्षण के लिए नामित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण न करने पर मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने नाराजगी जताते हुए सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण करके निरीक्षण आख्या समयबद्ध तरीके से उपलब्ध नहीं कराई गई, तो प्रतिकूल संज्ञान लेते हुए कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहीं थीं। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीणा, जिला वन अधिकारी राजीव कुमार, उप जिलाधिकारी स्वार यमुनाधर चौहान, उप जिलाधिकारी बिलासपुर अशोक कुमार चौधरी, उप जिलाधिकारी शाहबाद मनोज कुमार सागर, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नरेंद्र बल्लभ भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें