केमरी। क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने एसपी के आदेश पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मृतक राजू की पत्नी अंशू ने बताया कि 27 सितंबर की शाम उनके पति बाइक से घर आ रहे थे। मिलक रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से राजू गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग गया। राजू को मिलक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और फिर मेरठ अस्पताल भेजा गया। चार अक्तूबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद