टांडा (रामपुर)। बिजनौर निवासी एक युवक को अपने जीजा को 90 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर जेसीबी देना भारी पड़ गया। आरोप है कि 15 महीने से न किराया मिला और न जेसीबी लौटाई गई। मशीन और बकाया किराया मांगने पर जीजा ने गाली-गलौज की और जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। बिजनौर के फरीदपुर दरगाह निवासी गोपाल ने बताया कि उसने अपनी जेसीबी मुकुटपुर निवासी जीजा सुशील यादव को दी थी। सीओ पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद