फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फर्जी बैनामा कर 22 हजार रुपये हड़पे, दो पर रिपोर्ट

Wed, 18 Nov 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्लॉट का बैनामा कराकर धनराशि हड़पने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएसी के सेवानिवृत्त सूबेदार चुन्नी लाल गंगवार ने एक प्लॉट की रजिस्ट्री कराई थी। 31 अगस्त 2022 को सेवानिवृत्ति के बाद जब उन्होंने नींव खोदनी शुरू की, तो गुरजीत सिंह पन्नू ने प्लॉट पर अपना दावा किया। राजस्व अभिलेखों से पता चला कि सुरेंद्र चावला और अंशुमन ने मिलकर उनकी 22 हजार रुपये की धनराशि हड़प ली है। कागजात मांगने पर 18 मार्च 2026 को जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें