फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: बिलासपुर में रोडवेज बस की टक्कर से कारोबारी की मौत, सिविल लाइन में ट्रैक्टर चालक की जान गई

Mon, 30 Oct 2023 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर जिले में बिलासपुर में रोडवेज बस ने कारोबारी की बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी जान चली गई। इसके अलावा सिविल लाइन में डंपर ने ट्रैक्टर चालक की जान ले ली। दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
रामपुर में सड़क हादसा(FILE) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बाइक सवार कुर्सी व्यापारी सिंगारा सिंह (55) की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहल्ला बिशारत नगर निवासी सिंगारा सिंह बाइक से प्लास्टिक की कुर्सी बेचने का काम करते थे।

विज्ञापन


वह शनिवार रात करीब 10 बजे किसी काम से बाइक से घर से नगर की ओर आ रहे थे। नगर से करीब एक किलोमीटर पहले नैनीताल हाईवे स्थित पुरी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही सिंगारा की मौत हो गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद चालक बस सहित मौके से फरार हो गया, इससे यह भी नहीं पता चला कि बस किस डिपो की थी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। शिनाख्त होने पर पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

डंपर की टक्कर से बरेली के ट्रैक्टर चालक की मौत

रामपुर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में डंपर ने ट्रैक्टर चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। बरेली के थाना शेरगढ़ अंतर्गत नगरिया गांव निवासी ज्ञान सिंह रविवार को डिस्टलरी में निकलने वाली राख को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जा रहे थे।

भमरौवा गांव के पास उनके ट्रैक्टर में तेल खत्म हो गया। वह ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा करके खुद भी घास पर बैठ गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालत गंभीर होने पर परिजन बरेली ले गए, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर समेत चालक फरार हो गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें