फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चालक-परिचालकों की कमी से रात में नहीं दौड़ पा रहीं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की कमी प्रतिदिन राजस्व को झटका दे रही है। दिन को ड्यूटी तय होने के बाद रात्रि को चालक-परिचालक न होने पर रामपुर रोडवेज डिपो की बस सेवा नहीं मिल पा रही है। दिल्ली रूट की अधिकांश सवारियां मुरादाबाद और बरेली की बसों में सवार होकर जा रही हैं। जिससे राजस्व को भी झटका लग रहा है। रामपुर में मौजूदा समय में 72 बसों का संचालन रोडवेज डिपो से हो रहा है। इनमें नई 16 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। जबकि अधिकांश बसें वर्कशाप में खड़ी हुई हैं। इसका कारण यह है कि रोडवेज डिपो के पास चालक-परिचालकों की काफी कमी है। रोडवेज के पास 31 नियमित और 76 संविदा पर हैं। जबकि परिचालक तीन नियमित हैं। जिनमें एक रिटायर होने वाले हैं और एक काफी समय से डिपो में नहीं आ रहे हैं। लगातार हो रही चालक-परिचालकों की कमी से रोडवेज के राजस्व को भी झटका लग रहा है।
विज्ञापन

इस माह नौ लाख रुपये प्रतिदिन का लक्ष्य रखा गया है। जबकि इसमें महज आठ लाख रुपये का ही राजस्व आ रहा है। जिस वजह से निगम को झटका लग रहा है। इसके लिए चालक-परिचालक की भर्ती भी निकाली गई थी लेकिन अभी कोई नए चालक परिचालक नहीं बढ़ सके हैं। ऐसे में रात्रि को मुसाफिरों को लंबे रूटों पर जाने के लिए मुरादाबाद और बरेली डिपो की बसों में सहारा लेना पड़ रहा है।
रात को डिपो की बसों का संचालन बंद होता है। चालक-परिचालकों की कमी है। विभाग ने भर्तियां निकाली थीं। जल्द ही चालक-परिचालक मिल जाएंगे। -दीपचंद्र जैन, एआरएम, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें