फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी बसपा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बहुजन समाज पार्टी के मंडल कोआर्डिनेटर हबीबुल रहमान ने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। वह ग्राम किशनपुर अटरिया में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए ऐसे लोगों को पार्टी समर्थित उम्मीदवार बनाया जाएगा, जिनकी जनता के बीच पकड़ हो। जनता भी अब बसपा के शासन को याद कर रही है। बसपा के राज में सर्वसमाज खुश था। महंगाई की मार से जनता में त्राहि-त्राहि मची गई है, जिससे जनता भाजपा सरकार से नाराज है। इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर प्रमोद कुमार निरंकारी, अनिल सागर, इसरार अली, युनूस अली, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें