फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चारा काटकर आ रहे भाइयों पर झोंका फायर, रिपोर्ट

Sun, 15 Feb 2026 11:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ग्राम मझरा मिलक दायम गंज निवासी हारून ने बताया कि 11 फरवरी को दोपहर करीब ढाई बजे वह अपने भाई के साथ खेत से चारा काटकर घर लौट रहा था। घर के सामने पहुंचते ही जाविद, नासिर, साजिद, बाबर, आलम, रहमान, इमरान, रिजवान, शारिक, सादाब, नाजिम और मौअज्जम सहित कई लोगों ने हमला कर दिया। वह किसी तरह जान बचाकर भागे तो अवैध हथियार से फायर झोंक दिया। मारपीट में वह और उसका भाई और एक बच्ची घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि नौ फरवरी को उसकी मां की मृत्यु हो गई थी उस दिन भी आरोपियों ने उसके घर आकर उसकी बहन और उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। आरोपी उससे रंजिश रखते हैं। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें