शाहबाद। शादी में शामिल होने के लिए बरेली जा रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के मुताबिक, शाहबाद क्षेत्र के अनवा गांव निवासी कुवर सैन पाली (47) अपने जीजा जनपद संभल के थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुरी निवासी डोरीलाल (45) के साथ बरेली में मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। मीरगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। मीरगंज पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। रविवार देर शाम को अनवा गांव निवासी मृतक का शव जब गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।