फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: देवर ने भाभी पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव आरसल पारसल में पारिवारिक रंजिश के चलते एक महिला पर उसके ही देवर ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने महिला को बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शफीक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरसल पारसल निवासी रिजवाना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उनके देवर शफीक अहमद ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह महिला को शफीक अहमद से बचाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी देवर पूर्व में भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। गांव के संभ्रांत लोगों ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और आए दिन विवाद करता रहता है। महिला की तहरीर पर स्वार थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मालिक का कहना है कि पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें