फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लगुन में आपसी विवाद में दूल्हा की जमकर करदी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। गांव में बुधवार को देर रात आई लग्न में आपसी विवाद हो गया। इस विवाद में दूल्हा की पिटाई कर दी गई। चार आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात को ढकिया चौकी क्षेत्र के खंजीपुरा गांव में एक युवक की जनपद संभल से लग्न आई हुई थी। इसी कार्यक्रम में दूल्हे के ससुराल के लोग एवं ननिहाल के लोग भी आए हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान चचेरे-तहेरे भाइयों में विवाद हो गया। दूल्हे का आरोप है कि कार्यक्रम के कुछ लोग दावत खाने आए हुए थे। आरोप है कि सभी नशे की हालत में में थे। बिना वजह सभी ने दूल्हा, इसकी ससुराल और ननिहाल वालों के साथ मारपीट की। इसमें दूल्हे के चोटें आई हैं। शिकायत लेकर दूल्हा और ननिहाल वाले शाहबाद कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर पीड़ितों ने सभी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। दूल्हा ने बताया कि लग्न में आए हुए रुपय भी आरोपियों ने छीन लिए थे। कोतवाल अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इस प्रकरण में कोई रुपये नहीं छीने गए है। देर रात एनसीआर दर्ज करा दी थी। देर रात को ही समझौता हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें