रामपुर। मौसम सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को बरिश की वजह से फीडर बंद होने से कई इलाकों की रात से बत्ती गुल हो गई। वहीं शनिवार सुबह करीब आठ बजे तक सप्लाई सुचारू हो सकी। इसके बाद लोगों ने अपने रोजमर्रा के काम निपटाए। बिजली विभाग ने बताया कि तेज बारिश की वजह से फीडर बंद हो गए थे, इसलिए कुछ इलाकों में सप्लाई बाधित हुई थी। जो पानी रुकते ही सुुचारू करा दी गयी।
शुक्रवार को रात करीब साढ़े 11 बजे के आसपास तेज आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गयी। जिससे अचानक बिजली सप्लाई भी चली गयी। काफी देर बारिश होने के चलते फीडर बंद हो गया। जिससे शाहबाद गेट, डायमंड रोड, नादरबाग की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सुबह करीब छह बजे तक बारिश लगातार होती रही। जिस वजह से सप्लाई पूरी तरह बाधित रही। इसके बाद साढ़े सात बजे के करीब सप्लाई दोबारा सुचारू की जा सकी है। ऐसे में सुबह नवरात्र को जल्दी उठकर पूजन-अर्चन करने वालों को दिक्कत हुई। अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से फीडर से सप्लाई बंद होगी जिस वजह सप्लाई आई, इसको सुचारू करा दिया गया है।