फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक नहीं आएगी बिजली

सार

सिविल लाइंस बिजलीघर से जुड़े इलाकों में रविवार को सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक बिजली नहीं आएगी।उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। सिविल लाइंस बिजलीघर से जुड़े इलाकों में रविवार को सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक बिजली नहीं आएगी। अधिशासी अभियंता के मुताबिक 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े सभी उपकरणों को पुरानी से नई बिल्डिंग में शिफ्ट किए जाने के कारण आवास विकास, गंगापुर, एकता विहार, बृज विहार, शौकत अली रोड, रोशन बाग, नादर बाग, बाबा दीप सिंह नगर, नैनीताल रोड, सिविल लाइंस, रामनाथ कॉलोनी, शिवापुरम, मक्का मिल, फैजुल्लानगर, बरेली रोड, पनवड़िया, भमरव्वा, बढ़पुरा शर्की, शिव विहार कॉलोनी की बिजली सुबह पांच से शाम सात बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने कहा है कि लोग अपनी तैयारी पूरी रखें। बिजली नहीं आने की वजह से कुछ इलाकों में पानी की भी दिक्कत हो सकती है। लिहाजा लोग पहले से पानी भरकर रख लें। इस पहले भी सिविल लाइंस बिजलीघर से जुड़े मोहल्लों में पूरे दिन बिजली उपकरण शिफ्ट किए जाने के वजह से बिजली नहीं आई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें