फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: यार्ड में फंसी पतंग टूटे तार, शट डाउन से रूकी मोहल्लों की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गर्मी अपने चरम पर है और बिजली सप्लाई बाधित होने का सिलसिला थम नहीं रहा। पहाड़ी गेट पर पतंगबाजी के चलते यार्ड में तार उलझ गए जिससे सप्लाई चली गई। जबकि शाहबाद गेट, डूंगरपुर और ज्वालानगर में लाइनों पर काम चलने की वजह से शट डाउन के चलते सप्लाई बाधित रही है। बिजली विभाग की टीम इनको सही कराने में जुटी हुई है। इस दौरान इन सभी मोहल्लों में कुल चार घंटे की सप्लाई बाधित हुई। जिससे दोपहर भर लोग पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन

जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है गर्मी अपने चरम पर आ गयी है। ऐसे में ट्रांसफार्मर भी आग उगलने लगे है। जरा सी पतंग के फंसने से तार उलझ रहे हैँ और सप्लाई जा रही है। पहाड़ी गेट पर यार्ड में पतंग फंस जाने से एक घंटे की सप्लाई बाधित रही। यहां पर दोपहर 12 से एक बजे तक बिजली सप्लाई काफूर हो गयी। जिससे लोगों को पसीना बहाना पड़ा। यहां लोगों ने बिजली घर में फोन घनघनाएं तो पता चला कि अभी यार्ड पर कर्मी लगे हैं और पतंग फंस जाने से दिक्कत आई है। वहीं तीन मोहल्लों जिनमें शाहबाद गेट पर एक से दो बजे तक सप्लाई बाधित रही है। जबकि डूंगरपुर इलाके में दो घंटे 12 से दो बजे तक सप्लाई बाधित रही है। बिजली कर्मियों का कहना है कि इन तीन मोहल्लों में लाइनों पर काम किया जा रहा है, जिससे कुछ देर के लिए शट डाउन किया गया था। एक्सईएन प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि तीन मोहल्लों में पर काम चल रहा था। इसलिए यहां पर शट डाउन किया गया था। जबकि पहाड़ी गेट पर यार्ड में पतंग फंस जाने के चलते सप्लाई बाधित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें