फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष सुबह से ही कराएं मतदान : स्वतंत्र देव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भाजपा के बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख सुबह से ही मतदान करवाना शुरू कर दें। वोटिंग से पहले सभी मतदाताओं के घर तक पर्ची पहुंचाएं। शनिवार को भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय सांवरिया फार्म पहुंचे प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि समय कम है और काम बहुत ज्यादा है। हमें सभी वोटरों से जुड़ना है। जिनकी पर्ची नहीं पहुंची है, उन तक उनकी पर्ची पहुंचाना सुनिश्चित करें। लगातार सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जनता से संपर्क करते रहें। सभी बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख सुबह से मतदान कराना सुनिश्चित करें। सभी को मिलकर मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। बैठक में जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिलाप्रभारी राजा वर्मा, सह प्रभारी मंजू दिलेर, चुनाव संयोजक सुरेश गंगवार, मोहनलाल सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें