दढ़ियाल। क्षेत्र के गांव भाऊपुरा निवासी बुजुर्ग का शव बृहस्पतिवार को नदी में उतराता मिला।
श्रीपाल सिंह (72) रविवार को अपने खेत पर गए थे। खेत बहल्ला नदी के किनारे स्थित होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वे नदी में गिर पड़े। गिरने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चार दिन तक पानी का बहाव अधिक होने के कारण शव नहीं मिल पाया। सुनील ने पुलिस को बताया कि उसके दादा श्री पाल सिंह रविवार से लापता थे, रिश्तेदारी में भी ढूंढा लेकिन कहीं कोई पता न लग सका। शव उतराता मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। संवाद