शाहबाद (रामपुर)। भाकियू टिकैत का सीएचसी प्रांगण में मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को जारी रहा। यह धरना सोमवार दो सितंबर से शुरू हुआ है।
भाकियू संगठन के लोगों का आरोप है कि सीएचसी में भ्रष्टाचार हो रहा है। आयुष्मान कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र बिना सुविधा शुल्क वसूली के नहीं दिया जाता है। सीएचसी के दो डॉक्टरों पर ड्यूटी न आने का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए कहा कि बिना ड्यूटी आए दो डॉक्टर वेतन निकाल दिया गया। एक कर्मचारी डेढ़ साल पहले सुविधा शुल्क लेने में फंस गया था, उसकी सेवा समाप्ति कर दी गई थी, इसके बाद भी वह आज तक काम कर रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक सरकारी अस्पताल में भ्रष्टाचार बंद नहीं होगा, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। इस धरने में संगठन के प्रदेश सचिव दरियाव सिंह, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह, प्रमोद यादव, अखलाक हुसैन, बुंदू फौजी, रामदास मौर्य, सुंदर चौधरी, दान सिंह गामा आदि शामिल रहे।