फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों व महंगाई को लेकर भाकियू अंबावता के तमाम कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

भाकियू अंबावता के तमाम कार्यकर्ता नगर के निरीक्षण भवन में एकत्र होकर बढ़ते डीजल-पेट्रोल और महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम मंत्री की सांकेतिक अर्थी बनाने के बाद कंधों पर ले जाकर रामपुर-बिलारी रोड पर निरीक्षण भवन के निकट पहुंचे। इसके बाद डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर नारेबाजी कर पेट्रोलियम मंत्री के पुतले जलाया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रत्येक किसान द्वारा उत्पादित वस्तु का समर्थन मूल्य पर खरीद हो, पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के अंतर्गत लाकर कीमतें कम की जाएं आदि समेत अन्य मांगे थीं। इस दौरान मंडल सचिव हाजी रफीक, शेर सिंह मौर्य, सचिन, राजकुमार शर्मा, पप्पू शर्मा, मुराद अली, जबर सिंह, मुस्ताक खान, कृपाल सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें