फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: 'केस वापस ले लो... CM योगी को भी लिया हुआ है निशाने पर', रामपुर से BJP सांसद को तीसरी बार मिली धमकी

Sun, 08 Jan 2023 03:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

धमकी देने वाले ने सीएम योगी को भी निशाने पर लिए जाने की बात कही है। सांसद ने इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
घनश्याम लोधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी रामपुर के सांसद घनश्याम लोधी को धमके भरे मैसेज मिलना बंद नहीं हुए हैं। शनिवार की रात उनके व्हाट्सएप पर पुराने नंबर से ही तीसरी बार धमकी मिली। इस बार धमकी देने वाले ने कहा है कि 'केस वापस ले लो, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निशाने पर लिया हुआ है'...। सांसद ने इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी है।

विज्ञापन

सांसद को पहली बार पांच जनवरी की रात उनके व्हाट्सएप पर धमकी मिली थी। धमकी देने वाले खुद को लश्कर-ए-खालसा का प्रवक्ता संदीप सिंह खालिस्तानी बताया था। सांसद ने इस मैसेज के बारे में एसपी को जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने छह जनवरी को संदीप सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद फिर उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि मुकदमा वापस ले लो नहीं तो परिवार सहित मार देंगे।
विज्ञापन

इसे बाद शनिवार की उनके व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज आया। इस बार धमकी देने वाले ने सीएम योगी को भी निशाने पर लिए जाने की बात कही है। सांसद का कहना है कि देर रात 12:43 और 12:49 पर आई दो बार व्हाट्सएप कॉल भी आई, जिसे उनके बेटे अजय लोधी रिसीव किया। फोन करने वाले ने  जान से मारने की धमकी देने के अलावा गाली-गलौज की और कहा कि केस वापस ले लो, वरना बच नहीं पाओगे। सांसद ने फिर से पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें