रामपुर। नवनिर्वाचित भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने कहा है कि उपचुनाव के दौरान उन्होंने मतदाताओं से जो वादा किया था उसको पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर का विकास कराने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इसको लेकर वो जल्द ही लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
शनिवार को भाजपा विधायक ने शहर का भ्रमण किया। सबसे पहले वो कोसी शिव मंदिर पर जहां गए, जहां उन्होंने जलाभिषेक किया। इसके बाद राजद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने आमलोगों से बातचीत की। आकाश ने कहा कि उनको हर वर्ग और हर जाति-धर्म के लोगों ने समर्थन दिया है। वो विकास में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करेंगे। मतदाताओं ने उनका जो समर्थन किया है उसका वो रिटर्न गिफ्ट देने की कोशिश करेंगे।