फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नकवी आज जाएंगे, कल खिचड़ी पंचायत में लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को रामपुर आएंगे। शुक्रवार की शाम वह रामपुर आएंगे। इसके बाद शंकरपुर स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रमुख लोगों के साथ उपचुनाव की तैयारी को लेकर बैठक करेंगे। शनिवार को वो ककरौआ में आयोजित खिचड़ी पंचायत में हिस्सा लेंगे जिसमें सभी धर्मों/वर्गों के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को ही नकवी डॉ. संजीव अग्रवाल के आवास पर बूथ और पार्टी के प्रमुख लोगों के साथ चुनाव की तैयारी के संबंध में बैठक करेंगे। उसके बाद दोपहर 3:00 बजे बाजोड़ी टोला में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष वसीम खान के आवास पर क्षेत्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ लोगों के साथ चुनाव की चर्चा पर मंथन पर बैठक करेंगे। रविवार को सुबह 11:00 बजे वह भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के समर्थन में ग्राम नौगवां में आयोजित खिचड़ी पंचायत में भाग लेंगे। खिचड़ी पंचायत में सभी वर्गों के लोग भाग लेंगे। खिचड़ी पंचायत लोगों को जोड़ने का एक अनूठा प्रयास होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें