फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन युवकों को कार चालक ने मारी टक्कर, ममेरे-फुफेरे भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक पर सवार तीन युवकों को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ममेरे-फुफेरे दो भाइयों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के स्वार रोड स्थित बहादुरगंज के पास का है। दौंकपुरी टांडा निवासी राजीव (22) अपने ममेरे भाई खुर्शीदनगर गांव निवासी राजू(23) के साथ बाइक से रामपुर गए थे। शनिवार की शाम दोनों रामपुर से वापस दौंकपुरी टांडा आ रहे थे। रास्ते में गांव का ही एक युवक राहुल मिल गया। दोनों ने राहुल को भी बाइक पर बैठा लिया। इस दौरान रास्ते में बहादुरगंज के पास एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद तीनों बाइक सवार सड़क पर जा रहे टेंपो से टकरा कर गिर गए। हादसा होते देख मौके से गुजर रहे लोग मदद को दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल ले जा रही थी लेकिन, इस दौरान रास्ते में ही राजीव (22) और राजू (23) की मौत हो गई जबकि, राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया है। वहीं, बाद में सीओ स्वार श्रीकांत प्रजापति घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों एवं पुलिस से पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन कुछ देर बाद ही घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष राहुल गंगवार ने बताया कि बाइक कौन चला रहा था। इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है, क्योंकि हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है जो कोई जानकारी देने की अवस्था में नहीं है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए थे या नहीं इस बात की तस्दीक की जा रही है, लेकिन मौके पर कोई हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें