फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सामान लेने गए युवक की दुकान के बाहर से बाइक चोरी

Tue, 25 Nov 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। सामान लेने आए युवक की दुकान के बाहर से बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पिपलिया रायजादा निवासी सुनील रविवार देर शाम ग्राम उदयपुर जागीर स्थित ससुराल में आए थे। इस दाैरान एक रिश्तेदार केमरी से सामान लाने की बात कहकर उनकी बाइक मांगकर ले गए। मिलक बिलासपुर रोड स्थित वह एक दुकान के बाहर बाइक खड़ी करके सामान लेने अंदर गए। थोड़ी देर बाद सामान लेकर वापस आए तो देखा बाइक वहां नहीं थी। काफी देर तक तलाश करने पर बाइक का कहीं पता नहीं लग सका, जिसके बाद सुनील ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बाइक तलाश करने की गुहार लगाई। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें