फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 11 Jul 2024 04:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर, खजुरिया (रामपुर)। खजुरिया थाना क्षेत्र में हयातनगर गांव के पास एक कैंटर चालक ने बाइक सवार विशाल सक्सेना (20) निवासी ग्राम कंचनपुर को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को परिवार के लोग उपचार के लिए रुद्रपुर के एक अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा है। वहीं, खजुरिया पुलिस ने घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को कैंटर समेत दबोच लिया है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर निवासी विशाल सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश सक्सेना रुद्रपुर के एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। परिजनों के अनुसार विशाल बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे बाइक से ड्यूटी करने रुद्रपुर जा रहा था। खजुरिया थाना क्षेत्र में गोधी मानपुर ओझा रोड पर ग्राम हयात नगर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक कैंटर चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कैंटर समेत भागने लगा। घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं, सूचना पर तत्काल पुलिस भी पहुंच गई और पुलिस ने लोगों की मदद से कैंटर व उसके चालक को ग्राम रम्पुरा के पास पकड़ लिया। पुलिस चालक को कैंटर समेत थाने ले गई। पुलिस की सूचना पर विशाल के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए और परिजन गंभीर घायल को लेकर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रुद्रपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग विशाल को गंभीर हालत में रुद्रपुर के जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजन शव को लेकर शाम को अपने घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। ब्लाॅक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने गांव पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। खजुरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि घटना की अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर वह रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें