सैदनगर। रामपुर मंडी जा रहे बाइक सवार दो युवकों को कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा स्वार रोड पर काशीपुर आंगा के पास सोमवार सुबह हुआ।
अजीमनगर के खौद निवासी सतीश और जयसिंह रामपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं। सुबह तड़के दोनों युवक घर से मंडी के लिए जा रहे थे। काशीपुर के पास दोनों बाइक सवार युवकों को एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क किनारे जो गिरे। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस एवं उनके परिजनों को दी। मौके पर आए परिजन दोनों को अस्पताल ले जाने लग, लेकिन तब तक सतीश (21) की मौत हो गई। घायल जय सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद