धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
केमरी थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी नवी अहमद(30) खेती किसानी करते थे। पुलिस के अनुसार नवी अहमद बाइक पर सवार होकर रामपुर की ओर किसी काम से जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बराखास गांव के पास एक ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी है। टक्कर लगते ही बाइक सवार नवी अहमद सड़क पर ही गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे। चमरौआ चौकी प्रभारी कमलेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं आई है।