फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल चढ़ाकर बाइक से जा रहे युवक को कार चालक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा(रामपुर)। सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक कर घर वापस जा रहे एक बाइक सवार शिवभक्त को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। जबकि, कार चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव निवासी श्याम (21) सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार को श्याम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित भमरौआ शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए गए थे। जिसके बाद वो करीब सात बजे मंदिर में जलाभिषेक कर बाइक से घर वापस जा रहे थे। इस दौरान भंडपुरा गांव के मोड़ के निकट कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में श्याम सड़क पर ही गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजन हादसे की जानकारी होने पर जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे। शहजादनगर थाना प्रभारी शरद पंवार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हो गई है। कार को कब्जे में ले लिया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें