फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: होली के हुड़दंग में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Wed, 27 Mar 2024 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर होली के हुडदंग में स्टंट करने के दौरान बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसके चलते बाइक सवार क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी 21 वर्षीय अंकित समते उसके तीन साथी घायल हो गए। इलाज के लिए जाते समय एक युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के गांव मंसूरपुर निवासी राजपाल कश्यप का 21 वर्षीय बेटा अंकित कश्यप ने अपने गांव में साथियों के संग जमकर होली खेली थी। इसके बाद शाम लगभग चार बजे अंकित निकटवर्ती रइमतगंज गांव के अपने अपने कुछ दोस्तों के साथ बाइक लेकर पट्टीकलां गांव की ओर घूमने के लिए निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक बाइक पर चार युवक थे। वह पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्टंट कर रहे थे कि इस दौरान बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। चारों युवक बाइक से नीचे गिर गए। जिसमें अंकित कश्यप समेत चारों युवकों के चोट आई, लेकिन मामूली चोट समझ कर चारों युवक अपने घर चले गए। ग्राम प्रधान विकास कुमार ने बताया कि अंकित कश्यप सुबह ठीक थे लेकिन मंगलवार की सुबह चाय-नाश्ता करने के बाद उसके मुंह और कान से खून आया। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे काशीपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान अंकित ने दम तोड़ दिया। दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। राजपाल मजदूर हैं और अंकित उनके तीन बेटों में सबसे छोटे थे। दो बड़े भाईयों की शादी हो जाने के बाद वह मजदूरी कर परिवार चलाने में अपने पिता का हाट बंटा रहे थे। परिजन ने किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना मंगलवार की दोपहर बाद अंकित का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को हादसे की को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें