फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कल होगा 92 इकाइयों का भूमिपूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में अब औद्योगिक विकास तेजी पकड़ेगा। 19 फरवरी को जिले में 4137 करोड़ रुपये की लागत से लगने वाली 92 इकाइयों का भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम होटल रेडियंस में होगा। इसके लिए उद्योग विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। यूपी सरकार प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी के चलते सरकार ने 2023 की शुरुआत में ही प्रदेश के हर जिले में इनवेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। इसके तहत रामपुर में उद्योग लगाने के लिए 738 से ज्यादा निवेशकों ने करीब 9000 करोड़ के एमओयू साइन किए थे। 738 एमओयू में से 519 एमओयू विनियर प्लांट से संबंधित हैं।
विज्ञापन

हालांकि, उद्योगों की स्थापना में जमीन का रोड़ा सामने आया, लेकिन डीएम ने योजना तैयार कर निवेशकों को जमीन उपलब्ध कराई। इसके चलते इन्वेस्टर्स समिट में आए प्रस्तावों में से अब तक करीब 50 उद्योगों की स्थापना की जा चुकी है। शासन स्तर से अब तक जिले में 4137 करोड़ रुपये की लागत वाली 92 नई इकाइयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। इन इकाइयों को धरातल पर उतारा जाएगा।
सोमवार को लखनऊ में भूमि पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। रामपुर में 92 इकाइयों का उसी दिन भूमि पूजन कार्यक्रम होटल रेडियंस में होगा। उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार के मुताबिक लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के 67 उद्यमी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन




पीएम के कार्यक्रम में लखनऊ जाएंगे 25 उद्यमी
लखनऊ में कल 19 फरवरी को होने वाले भूमि पूजन समारोह में रामपुर से दस करोड़ से ज्यादा का निवेश करने वाले 25 उद्यमी लखनऊ जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उद्यमी मित्र सलमान मलिक ने बताया कि 19 फरवरी को लखनऊ में भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी से तमाम उद्यमी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें