फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर, मुरादाबाद फाइनल में

Mon, 14 Mar 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
भोजपुर, मुरादाबाद फाइनल में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओपन राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को नॉकआउट और सेमीफाइनल मैच खेले गए। भोजपुर और मुरादाबाद की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।  मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय में चल रही प्रतियोगिता में रविवार को पहला मैच एचआरसी संभल और पीलीभीत की टीम के बीच खेला गया। पीलीभीत ने 31-29 और 25-14 से दोनों सेट जीत लिए।
विज्ञापन


भोजपुर की टीम ने मोहम्मद अली जौहर विवि की टीम को हराया, मुरादाबाद ने स्वार, पीलीभीत ने मुजफ्फरनगर को हराया, मुरादाबाद की टीम ने मोहम्मद अली जौहर विवि की टीम को हराया। छठे मैच में भोजपुर ने स्वार को हराया, सातवां मैच एचआरसी संभल ने मुजफ्फरनगर को हरा कर जीता। आठवें मैच में भोजपुर ने रोमांचक मुकाबले में मुरादाबाद की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इस मैच का निर्णय तीन सेटों के बाद निकल सका। पहला सेट मुरादाबाद ने 25-21 से जीता इसके बाद दूसरा सेट भोजपुर ने 25-16 से जीत कर मैच बराबर कर लिया। तीसरे और निर्णायक सेट में भोजपुर की टीम ने 25-17 से जीत दर्ज की। नौवां मैच मोहम्मद अली जौहर विवि और स्वार के बीच हुआ। पहला सेट मोहम्मद अली जहौर विवि की टीम ने 25-21 से जीता इसके बाद स्वार की टीम ने 25-21 और 25-20 से दो सेट जीतकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन


इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हुए। पहला सेमीफाइनल भोजपुर और एचआरसी संभल के बीच हुआ। इसमें भोजपुर की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरा सेमीफाइनल पीलीभीत और मुरादाबाद की टीम के बीच खेला गया। इसमें मुरादाबाद की टीम ने रोमांचक मुकाबले में तीन सेट तक चले मैच में दो सेट जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को दोपहर एक बजे खेला जाएगा। रविवार को हुए मैचों में अमित चौधरी, शाहिद खां, निशांत, रोबिन सिंह व अमृत सिंह मैच रेफरी रहे। इस दौरान सरफराज वली खां, दानिश खां, प्रदीप, जरीफस्त्रत्त् खां, केपी सिंह, सैयद बिलाल, कलीम अख्तर, असद सईद खां, मोहम्मद तालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें