फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रामपुर में 22 को निकलेगी 25 किमी. लंबी भारत जोड़ों यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश मे राष्ट्रीय आह्वान पर चल रही भारत जोड़ों यात्रा को लेकर बैठक की। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दकी की 09 दिसंबर गौतम बुद्धनगर से प्रांतीय भारत जोड़ों यात्रा की शुरूआत की गई है। जो 21 दिसंबर का रामपुर पहुंचेगी और 22 दिसंबर को रामपुर से यात्रा का समापन किया जाएगा। बताया कि यह यात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में निकल रही है। यात्रा का रात्रि प्रवास ग्राम धमौरा में रहेगा। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को ग्राम धमोरा से सुबह नौ बजे झंडारोहण करके होगा। उसके बाद यात्रा रामपुर के अंबेडकर पार्क से माल्यार्पण कर शहर मे सिविल लाइन, शाहबाद गेट, हाथीखाना, बाजार नसरूल्लाह खां, दोहमला, शुतरखाना, रजा डिग्री कालेज, जेल रोड, कटरा, किला, मिस्टनगंज और राजद्वारा से होती हुई गांधी समाधि पर पहुंची। । इस मौके पर इस मौके पर पूर्व विधायक अफरोज अली खा,प्रदेश महासचिव अरशद अली खा गुड्डू, शहर अध्यक्ष नोमान खां,मामून शाह खां, निक्कू पंडित, नाजिश खां, शारिब अली खां, दुर्गेश मौर्या, बाबू खां फ़ौजी, ताहिर अंजुम, कलीम अहमद, शप्पू अंसारी, ताहिर अंजुम, एजाज हुसैन, अदील मियां,दामोदर सिंह गंगवार ,शैजी सैफी, अजीम मियां,,दिव्यांश सिंघल,इरफान मंसूरी,रहमान अली, आजम खां, आमिर कुरैशी,ताबिश खां और सालिम खां सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें